NationalTop News

जेएनयू के गोदावरी हॉस्टल में कोविड-19 का पहला मामला आया सामने, प्रशासन ने सभी छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

नई दिल्ली: जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) प्रशासन ने गोदावरी हॉस्टल में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संक्रमित छात्र वेस्ट विंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरे नंबर 49 में रह रहा था। इस खबर के बाद हॉस्टल प्रशासन ने सभी छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सीनियर वार्डन की अधिसूचना में कहा गया है कि जो छात्र गर्मी की छुट्टियों के दौरान हॉस्टल में रह रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने घर लौटने की व्यवस्था करनी चाहिए। यह कदम कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उठाया गया है।

इसके अलावा, सभी हॉस्टल निवासियों को शौचालय, मेस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का अनुरोध किया गया है ताकि संक्रमण से बचा जा सके। किसी भी छात्र को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत हॉस्टल ऑफिस और हेल्थ सेंटर को सूचित करने के साथ-साथ अपने कमरे में स्वयं को आइसोलेट करने की सलाह दी गई है।

वहीं इस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कैंपस स्थित सभी स्कूलों के डीन और विशेष केंद्रों के अध्यक्षों को सालह दी है कि वे कोरोना के एहतियाती उपायों की प्रभावी निगरानी के लिए एक कोविड निगरानी समिति गठित करें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH