Uttar Pradesh

ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया

लखनऊ। ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम, लखनऊ द्वारा आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल परिवहन, शारीरिक स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना था।

रैली में सभी उम्र के प्रतिभागियों, विशेष रूप से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, इस अवसर पर केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी जी ने कहा “साइकिल चलाना न केवल एक परिवहन का साधन है, बल्कि यह प्रकृति और स्वयं के साथ जुड़ने व स्वस्थ रहने का प्रभावी तरीका भी है।“ रैली में सभी ने हरित और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति एकजुट होने का संकल्प लिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH