Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ : ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को एनकाउंटर में मार गिराया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और जनसुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

4 जून की रात करीब ढाई बजे, आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे एक महिला अपने पति और ढाई साल की बच्ची के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। गहराती रात और शहर की चहल-पहल थमती जा रही थी, तभी एक वहशी ने मौके का फायदा उठाया। मां-बाप के बीच सो रही मासूम बच्ची को दीपक वर्मा नामक युवक उठा ले गया। बच्ची का मुंह दबाकर वह लिफ्ट के दूसरी ओर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के अनुसार जब बच्ची बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसे मरा समझकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। सुबह होते ही जब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके के 5 किलोमीटर के दायरे में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिससे उसकी पहचान हुई। आगे की फुटेज में वह वारदात के बाद भागता हुआ भी नजर आया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में की और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH