NationalTop News

भारत का क्राइम कैपिटल बना बिहार: राहुल गांधी

पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अब अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी नालंदा के राजगीर में पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने बिहार को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और सीएम नीतीश ने बिहार को भारत का क्राइम कैपिटल बना दिया है। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान क्यों और किस परिपेक्ष्य में दिया है।

राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर निशाना साधा है। राजगीर में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार को सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन कह सकते हैं लेकिन 21वीं सदी में इसे ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ का डेफिनिशन दिया गया है। शुरुआत कहां हुई, आपकी सोच कहां-कहां पहुंची। जापान, कोरिया, वियतनाम, चीन सभी के पास सोच बिहार से ही गई थी। लेकिन भाजपा और सीएम नीतीश ने बिहार को ज्ञान की भूमि से गिरा कर भारत का क्राइम कैपिटल बना दिया है।

राहुल गांधी ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के फैसले पर भी बात की। उन्होंने दावा कर दिया कि “मोदी सरकार कभी भी असली जातिगत जनगणना नहीं करवाएगी। क्योंकि जिस दिन इन्होंने असली जातिगत जनगणना कर ली, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।” राहुल गांधी ने दावा किया है कि भाजपा के जातिगत जनगणना के मॉडल में बंद कमरे में अफसरों ने सवाल तय किए, जिनमें 90% आबादी का कोई नहीं था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH