Uttar Pradesh

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे वृंदावन, रिश्तेश्वरानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

वृंदावन। भारतीय राजनीति के चर्चित चेहरे और पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह शनिवार को वृंदावन पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वे प्रसिद्ध लाडली निकुंज आश्रम भी गए, जहां उन्होंने रिश्तेश्वरानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम परिसर में ब्रजभूषण शरण सिंह ने कुछ समय ध्यान और पूजा-अर्चना में भी बिताया। उन्होंने कहा कि वृंदावन जैसे तीर्थस्थल पर आकर आत्मिक शांति मिलती है और संतों का मार्गदर्शन जीवन की दिशा को और स्पष्ट करता है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में ब्रजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया। आश्रम प्रबंधन ने उन्हें धार्मिक ग्रंथ और राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि आज संत गुरु महाराज का आशीर्वाद हमें प्राप्त है। गुरुदेव हमें पुत्र की तरह मानते हैं. हमारा सौभाग्य है कि यहां आकर उनके दर्शन कर रहे हैं। यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है. कोई स्वार्थ की यात्रा नहीं है। मुझे केवल भगवान का दर्शन करना था, यही पर्याप्त है।

एक सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कभी दिक्कत नहीं हुई. मेरा कभी कोई बुरा समय नहीं रहा. उन्होंने कहा कि मैंने एक रास्ता लोगों को दिखाया है, कि विचलित नहीं होना है. सच के साथ डटकर खड़े रहना है. पूर्व सांसद ने रामचरित मानस की एक चौपाई भी सुनाई।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH