RegionalTop News

सीएम भगवंत मान ने 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए किया बड़ी घोषणा

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 11वीं व 12वीं कक्षा से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिखाना शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि अब आने वाला समय ए.आई. का है। सीएम मान जेईई एडवांस 2025 पास करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचा मजबूत बनाया गया है। ‘आप’ सरकार ने छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह आई.आर.एस. अधिकारी थे और इंकम टैक्स का पद छोड़ कर राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए आगे आए थे।

सीएम मान ने कहा कि छात्रों के अध्यापक उनके कोच हैं और वह छात्रों भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। सरकार ने पहले 10वीं तथा 12वीं के टॉप टैन छात्रों को बुलाया जिसमें से 19 लड़कियां थीं। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लड़की ने तो उसे कहा कि उसके 99.5 प्रतिशत अंक आए हैं। उसे इस बात का मलाल था कि उसके 0.5 प्रतिशत अंक कम क्यों रह गए। सीएम मान ने कहा कि छात्र अगर अच्छा पढ़ते हैं तो वह अपना लम्बा भविष्य संवार लेते हैं लेकिन अगर वह दृढ़ता से पढ़ाई नहीं करते हैं तो भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

सीएम मान ने कहा कि आत्मविश्वास होना अच्छा है परंतु अधिक आत्मविश्वास अहंकार को जन्म दे देता है इसलिए अहंकार से छात्र को बचना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह लोग अमीर नहीं कहलाएंगे जिनके पास बैंकबैंलस या जमीनें होंगी बल्कि वह लोग अमीर होंगे जिनके बच्चे पढ़-लिख कर आगे बढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विद्या ग्रहण करने के बाद छात्रों में हुनर आ जाता है और यह हुनर जीवन भर उनका साथ देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में अपनी कमियों को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत बिल्कुल साफ है। सरकार खुले मन से छात्र के सुझावों को स्वीकार करेगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH