Top NewsUttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने ही भिड़ गए मंत्री और पुलिस, फिर होने लगा बवाल

हल्द्वानी. उत्तराखंड से बड़ी खबर समाने आ रही है. हल्द्वानी में हो रही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बीजेपी नेता और पुलिस आपस में भिड़ गए. कहा जा रहा है कि पुलिस के साथ ये झड़प दर्जाधारी मंत्रियों और बीजेपी पदाधिकारियों ने की. पुलिस बीजेपी पदाधिकारियों को CM धामी से मिलने से रोक रही थी. एसएसपी पीएन मीणा पर बदतमीजी का आरोप लगा है.

इससे पहले भी उत्तराखंड से ऐसी खबरें आती रही हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देहरादून की रैली में ऐसा ही कुछ हुआ था, जब बीजेपी पदाधिकारियों और पुलिस के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस रैली में सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही थीं, जिसमें हजारों समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता जुटे हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब कुछ बीजेपी पदाधिकारियों ने मंच के पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें रोक दिया. इससे नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुछ स्थानीय नेताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया, जिसके बाद नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH