NationalTop News

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने हादसे का लिया जायजा, घायलों से की मुलाकात

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

इस दर्दनाक घटना में फ्लाइट में सवार 242 में से 241 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में भारत के साथ-साथ कई देशों के नागरिकों की भी मौत हो गई। अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश होने की वजह से 56 अन्य लोगों की भी मौत हुई है। इस हादसे में अब तक कुल 297 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी देहांत हो गया। अहमदाबाद में हुआ यह हादसा एयर इंडिया के इतिहास के सबसे दर्दनाक हादसों में शामिल हो गया है।

अहमदाबाद विमान हादसा हाइलाइट्स

एयरलाइन: एयर इंडिया

फ्लाइट नंबर: एआई-171

गंतव्य: लंदन

उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट

स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर

मय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद

विमान में सवार लोगों की संख्या: 242

पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू

भारतीय: 169

ब्रिटिश: 53

कनाडाई: 1

पुर्तगाली: 7

केबिन क्रू के सदस्य: 12

पायलटों की जानकारी:

कैप्टन: सुमित सभरवाल

फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर

कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे

फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH