RegionalTop News

सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी है। उन्होंने आज सोमवार 16 जून को जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र के बेलखेड़ा गांव से मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी की। इसके अलावा, संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना के लाभार्थियों को भी पैसा ट्रांसफर किए, आइए जानते हैं…

15 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश सरकार ने ड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में पहले हर महीने 1000 रुपये मिलते थे। इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया।

सीएम मोहन यादव ने की ये भी घोषणा

सीएम मोहन यादव ने X पर लिखा, ‘लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1250 राशि हम दे रहे हैं, लेकिन अगले महीने इसके अलावा रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप ₹250 भी अंतरित किए जाएंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH