InternationalTop News

ईरान ने इजरायली स्टॉक एक्सचेंज-अस्पताल को उड़ाया, हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान अब इजरायल पर जबरदस्त काउंटर अटैक कर रहा है। ईरान, इजरायल पर जबरदस्त मिसाइल अटैक कर रहा है। तेल अवीव, बीर्शेबा समेत 4 शहर ईरान के निशाने पर हैं। साउथ इजरायल के बीर्शेबा शहर पर ईरान की मिसाइल एक अस्पताल में गिरी है। इसके अलावा ईरान ने रमत गान और होलोन पर भी हमला किया है। तेल अवीव में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिल रही है। हाई राइज इमारतों को ईरान के मिसाइल अटैक में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि तेल अवीव के अलग-अलग इलाकों में 7 ईरानी मिसाइल गिरी हैं। खबर ये भी है कि ईरान ने इजरायल के स्टॉक एक्सचेंज को भी निशाना बनाया है और इसे नुकसान पहुंचा है।

वहीं, इजरायल के अस्पताल और अन्य इलाकों में ईरान के ताजा हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-ईरान के आतंकवादी तानाशाह (अयातुल्ला अली खामेनेई) के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागी हैं। अब उन्हें इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी।

ईरान की एक मिसाइल गुरुवार तड़के दक्षिणी इजराइल के मुख्य अस्पताल पर गिरी जिससे कई लोग घायल हो गए और ‘‘व्यापक पैमाने पर क्षति’’ हुई। इजराइली मीडिया ने मिसाइल हमले के कारण क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियों और इलाके से उठते घने काले धुएं के फुटेज प्रसारित किए। ईरान ने तेल अवीव में एक ऊंची अपार्टमेंट इमारत और मध्य इजराइल में अन्य जगहों पर हमले किए। इजराइल की ‘मैगन डेविड एडम’ बचाव सेवा के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH