RegionalTop News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल बने आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

पटना। बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगनी लाल मंडल आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। पटना में गुरुवार को हुई आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक में मंगनी लाल मंडल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा की गयी।

पटना में आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव, रबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इनके अलावा मीसा भारती समेत पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। लालू यादव और तेजस्वी की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। मंडल के अलावा इस पद के लिए नामांकन नहीं किया था। इसलिए वे निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

मंगनी लाल ने 80 वर्षीय जगदानंद सिंह की जगह ली है। मंडल अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से आते हैं, जो राज्य की आबादी का 36 प्रतिशत है। वे इस बड़े जनसांख्यिकीय समूह से राज्य में किसी प्रमुख राजनीतिक दल का नेतृत्व करने वाले पहले व्यक्ति हैं। तेजस्वी यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH