NationalTop News

67 साल की हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 67 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म आज के दिन ही साल 1958 में हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अपना जन्मदिन उत्तराखंड में मनाएंगी। इस दौरान वह यहां के लोगों को खास सौगात भी देंगी। वह राजपुर रोड में बने राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन मनाएंगी। इस दौरान वह बेहद आधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह पार्क 132 एकड़ जमीन पर बन रहा है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH