RegionalTop News

जालंधर में राज्यस्तरीय योगशाला कार्यक्रम का आयोजन, नहीं पहुंचे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

जालंधर में वीरवार को पंजाब सरकार के राज्यस्तरीय सीएम की योगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को आना था। हालांकि दोनों ही नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

जालंधर स्थित पीएपी ग्राउंड में गुरुवार को सीएम की योगशाला के नाम से प्रोग्राम रखा गया। स्वास्थ्यमंत्री डॉ. बलवीर सिंह बतौर मुख्य मेहमान कार्यक्रम में पहुंचे। योग के बाद सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और कारोबारी नितिन कोहली ने योग करने आए लोगों को संबोधित किया और योग की महत्ता बताई। कार्यक्रम के दौरान चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH