NationalTop News

पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर 9 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सुबह-सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। राज्य के पुरुलिया जिले में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत हो गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुरुलिया, जोधावर के अतिरिक्त एसपी अविनाश भीमराव ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि ये हादसा पुरुलिया जिले के बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के पीड़ित लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ये भीषण हादसा पुरुलिया जिले के बलरामपुर पुलिस थाने की सीमा के भीतर नामशोल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजमार्ग पर एक एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पहिया वाहन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले में आगे की जांच कर रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH