SportsTop News

भारत बनाम इंग्लैंड : आज से शुरू होगा टेस्ट सीरीज का पहला मैच, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

इंग्लैंड। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर पहुंचा हुआ है। आज हेडिंग्ले, लीड्स क्रिकेट मैदान पर पहले टेस्ट के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत है, क्योंकि इस बार टेस्ट की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन गिल रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट टीम की लीड कर रहे हैं।

शुभमन महज 25 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तानों में से एक बन गए हैं। गिल ने अब तक सिर्फ 32 टेस्ट मैच खेले हैं, अब गिल की अगुआई में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है यह देखने लायक रहेगा। वहीं इंग्लैंड टीम की अगुआई बेन स्टोक्स कर रहे हैं जो कि भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।

भारत का प्लेइंग 11 (अनुमानित): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

इंग्लैंड का प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर शामिल हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH