RegionalTop News

सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में आने वाले अतिथियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भवन की साफ-सफाई, रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न हिस्सों का भी गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल और झारखंड भवन, नई दिल्ली के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH