NationalTop News

जासूसी के आरोप में दिल्ली नौसेना मुख्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, पाकिस्तानी महिला हैंडलर का भेजता था खुफिया जानकारी

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में एक और भारतीय की गिरफ्तारी की गई है. राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने बुधवार (25 जून) को एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए दिल्ली स्थित नौसेना भवन के एक अपर डिविजन क्लर्क को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पुलिस महानिरीक्षक विष्णु कांत गुप्ता के अनुसार आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका का रहने वाला है. पीटीआई के मुताबित, उसे शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है.गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस टीम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि नौसेना भवन दिल्ली के ‘डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड’ में तैनात विशाल यादव एक महिला हैंडलर के संपर्क में है, जो खुद को ‘प्रिया शर्मा’ नाम से पेश करती थी. वह सोशल मीडिया के जरिए विशाल से जुड़ी और उसे पैसों का लालच देकर सामरिक महत्व की जानकारी साझा करने को उकसा रही थी.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तान की महिला एजेंट को रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां देना शुरू किया. उसे इसके बदले क्रिप्टोकरेंसी और बैंक खातों के जरिए धनराशि प्राप्त होती थी. जांच में यह भी पता चला कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे संवेदनशील अभियानों की जानकारी भी साझा की थी.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH