Entertainment

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना कारण

मुंबई। फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 42 वर्षीय शेफाली को शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित Bellevue Multispeciality Hospital ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स को सदमे में डाल दिया है। ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली के निधन की खबर सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार विक्की ललवानी ने साझा की। इसके बाद राजीव अदातिया, अली गोनी और मीका सिंह जैसे कलाकारों ने भी खबर की पुष्टि की और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर ने की पुष्टि

पत्रकार विक्की ललवानी के मुताबिक, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने यह पुष्टि की कि शेफाली को “डेड ऑन अराइवल” लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टर डॉ. सुषांत ने बताया, “उन्हें पहले से मृत अवस्था में लाया गया था। संभवत: रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा या कुछ और हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा जा रहा है।”

राजीव अदातिया ने जताया दुख

शेफाली की ‘बिग बॉस’ को-जर्नी फ्रेंड राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

“मैं गहरे सदमे में हूं। यह यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। वह एक बेहद प्यारी इंसान थीं।”

फैन्स की आंखें नम, आखिरी पोस्ट वायरल

शेफाली की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा था – “Bling it on, baby”। उनकी मुस्कुराती तस्वीरें अब फैन्स के लिए एक आखिरी याद बन चुकी हैं।

शेफाली ने 2002 में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे रियलिटी शो नच बलिए, बिग बॉस 13 और कई म्यूजिक एल्बम्स का हिस्सा रहीं। शेफाली की पहचान हमेशा एक स्टाइल आइकन और फाइटर महिला के तौर पर रही।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH