NationalTop News

बिहार के सिवान में हिंसा की बड़ी वारदात, बीच सड़क तलवार से काटकर 4 लोगों की हत्या, 3 गंभीर रूप से घायल

सिवान। बिहार के सीवान में शुक्रवार की देर शाम दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 4 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर हंगामा किया। इलाके में तनाव है और यातायात बाधित है। ये घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर हुई। एक शव मलमलिया चौक पर मिला। तीन शव मलमलिया-मशरख पथ के आरओबी पर पाए गए। हमले के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। गुस्से में आए लोगों ने एक बाइक को आग लगा दी। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। मरने वालों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का बेटा भी शामिल है।

सिवान के भगवानपुर में शुक्रवार शाम को खूनी संघर्ष हुआ। मलमलिया में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में एक पक्ष के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दो लोग घायल भी हुए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्से में लोगों ने एक बाइक को आग लगा दी और सड़क जाम कर दी। घायल हुए 3 लोगों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह और कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और यातायात पूरी तरह से बंद है।

मलमलिया में रेलवे ओवर ब्रिज और सिवान-मशरख मुख्य सड़क पर शव पड़े थे। मृतकों की पहचान मुन्ना सिंह, कन्हैया सिंह और रोहित कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में भाई थे। घायलों में करण कुमार और रोशन कुमार शामिल हैं। करण का पैर टूट गया है। उन्हें बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रोशन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में SP मनोज तिवारी और महाराजगंज SDPO राकेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस शवों को कब्जे में लेने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH