NationalTop News

मुंबई : रत्नागिरी में समुद्र ने निगली चार जिंदगियां, आरे-वारे बीच पर हुआ हादसा

रत्नागिरी जिले के आरे-वारे समुद्र तट पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां समुद्र की उफनती लहरों में बहकर चार पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी ठाणे-मुंब्रा के रहने वाले थे और रिश्तेदारों से मिलने के लिए रत्नागिरी आए थे। इसके बाद वे घूमने के इरादे से समुद्र तट पहुंचे थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लहरें तेज थीं और मौसम भी खराब था, इसके बावजूद सभी चारों लोग बीच पर टहलने और पानी में खेलने उतर गए। तभी अचानक एक बड़ी लहर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कुछ पर्यटकों ने उन्हें डूबते देखा, लेकिन समुद्र की तेज लहरों के कारण कोई उन्हें बचा नहीं सका।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चारों के शव समुद्र से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान उडमा शेख (18), उमेरा शेख (29), ज़ैनब काजी (26) और जुनैद काजी (30) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में समुद्र तटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं और पर्यटकों की एंट्री पर सख्ती की जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH