NationalTop News

हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता” वाले बयान पर संजय राउत का पलटवार – बोले, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता

नई दिल्ली/मुंबई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान—”एक हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता”—पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आतंकवादी की न कोई जाति होती है और न ही कोई धर्म।

राउत ने कहा, “पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को ‘हिंदू आतंकवादी’ कहता है, लेकिन हम इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते। सरकार को स्पष्ट रूप से पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह हमारा नागरिक है और उसे रिहा किया जाए।

एकनाथ खडसे के दामाद की गिरफ्तारी पर भी उठाए सवाल

इससे पहले, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर की मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी के बाद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को बदनाम कर रही है।दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, “यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है। महाराष्ट्र में राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

ड्रग पार्टी में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात पुणे के एक अपार्टमेंट में चल रही कथित ‘ड्रग पार्टी’ पर छापा मारा गया। पुलिस का दावा है कि वहां से मादक पदार्थ, हुक्का और शराब बरामद की गई। इस मामले में प्रांजल खेवलकर समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।प्रांजल खेवलकर, एकनाथ खडसे की बेटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की महिला इकाई अध्यक्ष रोहिणी खडसे के पति हैं।राउत ने आरोप लगाया कि “पूर्व मंत्री के घर पर दबाव डालने के लिए यह कार्रवाई की गई है, ताकि वह चुप रहें।” उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH