Top NewsUttar Pradesh

आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

लखनऊ। आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बैनर और पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाए – “आप चलाइए मधुशाला, हम चलाएंगे PDA पाठशाला”।
चार दिन का यह सत्र पूरी तरह हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष का कहना है कि सत्र की अवधि बहुत कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए, जबकि सरकार के मुताबिक यह सत्र 14 अगस्त को ही समाप्त होगा। विपक्ष ने सत्र में *स्कूलों के विलय, बिजली के निजीकरण, वोटर लिस्ट संशोधन, बाढ़ की स्थिति, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी* जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी की है।

“समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर” – सीएम योगी

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्हें गोरखपुर, सम्भल और बहराइच जाने से रोका जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा –
“समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर हैं। इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता। ये सम्भल, गोरखपुर, बहराइच—हर जगह अराजकता फैलाना चाहते हैं और दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।

 कांवड़ के साथ पहुंचे सपा विधायक

सपा विधायक अतुल प्रधान इस बार अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने एक *कांवड़* के साथ एंट्री की, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया की तस्वीरें लगी थीं। साथ ही लिखा था – “सरकारी शराब की दुकान नहीं चाहिए मधुशाला, हमें चाहिए पाठशाला”।अतुल प्रधान ने चुटकी लेते हुए कहा – “A फॉर अखिलेश पढ़ाने में कोई नुकसान नहीं है।

 “सपा सरकार में व्यापारी डरे रहते थे” – योगी

सत्र के पहले ही दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा –”सपा सरकार के समय पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल था। व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे। सपा ने विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH