SportsTop News

लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन

कोलकाता। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता और पूर्व हॉकी खिलाड़ी वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।

1972 ओलंपिक पदक विजेता

वेस पेस 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। मिडफील्डर के रूप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और फुटबॉल, क्रिकेट, रग्बी जैसे अन्य खेलों में भी सक्रिय रहे। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों को अवसर दिलाने और भारतीय खेलों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

खेल प्रशासन और चिकित्सा में योगदान

1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रहे।स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर के रूप में एशियाई क्रिकेट परिषद, बीसीसीआई और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे।कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया।

खेल से जुड़ा विरासत

वेस पेस ने पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और कवि माइकल मधुसूदन दत्त की परपोती जेनिफर डटन से विवाह किया। उनके बेटे लिएंडर पेस ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में टेनिस सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। वेस और लिएंडर पेस भारत के *एकमात्र पिता-पुत्र जोड़ी* हैं, जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक पदक जीता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH