Top NewsUttar Pradesh

गाजियाबाद : कुत्ते को बचाने में गई महिला दरोगा की जान, परिवार में छाया मातम

गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा की सड़क दुर्घटना में देर रात मौत हो गई। वह वर्ष 2023 बैच की अधिकारी थीं और मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रिचा शर्मा ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से अपने आवास लौट रही थीं। इसी दौरान कार्ट चौक के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिचा शर्मा की तैनाती कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर चौकी पर थी। वह गाजियाबाद में अकेली रहती थीं और मेरठ से सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सेवा में आई थीं। हादसे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। परिवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही मातम छा गया। रिचा शर्मा की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH