RegionalTop News

शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर पंजाब सरकार की ऐतिहासिक पहल: सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की भलाई के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोक-हित से जुड़े क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और इन्हें भारत की राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय आम आदमी पार्टी को जाता है, जिन्हें पहले अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व और सम्मान की बात है कि उन्हें ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार हमेशा अन्य राज्यों में लागू होने वाली सफल योजनाओं से सीखने और उन्हें अपनाने के लिए तैयार है।

पंजाब-तमिलनाडु रिश्तों पर जोर

सीएम मान ने कहा कि पंजाब और तमिलनाडु के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने इसे *विविधता में एकता* का उदाहरण बताते हुए कहा कि जैसे रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता अपनी खूबसूरती से सबको आकर्षित करता है, वैसे ही भारत की विभिन्न संस्कृतियां और परंपराएं मिलकर देश को मजबूती प्रदान करती हैं।

ऐतिहासिक दौरे से नई उम्मीदें

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा तमिलनाडु और पंजाब के रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा दोनों राज्यों के लिए प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH