National

जितनी गालियां आप मोदी जी को दोगे कमल उतना ही खिलेगा, राहुल गांधी में शर्म हो तो माफी मांगे : अमित शाह

गुवाहाटी। असम में एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें।

अमित शाह ने कहा कि अगर उन्‍हें जरा भी शर्म है तो मांफी मांगे। आपको बता दें कि कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। अमित शाह ने कहा- “जितनी गालियां आप मोदी जी को दोगे कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर खिलकर आसमान तक पहुंचेगा। हर चुनाव में आपने कोशिश की लेकिन सीखते नहीं हो। हर चुनाव में गालियां दीं और मुंह की खाई और फिर विजय को झुठलाने के लिए घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर निकले हैं।”

गृहमंत्री ने कहा- जब-जब चुनाव आता है पीएम मोदी को अपशब्‍द कहने लग जाते हैं। कभी रावण कहा तो कभी भस्मासुर, कभी मौत का सौदागार तो कभी वायरस कहा गया फिर भी जीत नहीं मिल सकी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव हिंसक संघर्ष को झेलते हुए आज उत्तर पूर्व शांति विकास और संपूर्ण विकास की दिशा में अब आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार से ये राजभवन भी जैसे ये एक जमाने में यहां के राज्यपाल मेघालय विराजते थे और ये इनका कैंप ऑफिस हुआ करता था। असम के राज्यपाल का निवास असम के राज्यपाल के अनुरूप नहीं था। लेकिन आज मैं असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि जैसा असम बनने जा रहा है उसके अनुरूप राज्यपाल निवास का आज लोकार्पण हो रहा है।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH