Uttar Pradesh

लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन, शिव शरण सिंह अध्यक्ष, नितिन श्रीवास्तव महासचिव बने

लखनऊ: लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन कर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह को अध्यक्ष और नितिन श्रीवास्तव को महासचिव नियुक्त किया गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने लखनऊ स्थित कार्यालय में यह घोषणा की।

इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय सचिव के. विश्वदेव राव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजत मिश्रा और यूपी यूनियन के महासचिव देवराज सिंह भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने 35 सदस्यों वाली अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकारों को शामिल किया गया है। पुनर्गठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है:

अध्यक्ष: शिव शरण सिंह,

महासचिव: नितिन श्रीवास्तव,

कोषाध्यक्ष: शैलेंद्र सिंह,

उपाध्यक्ष: रियाज अहमद, आशीष सिंह, महिमा तिवारी, हिमांशु दीक्षित,

सचिव: मुकुल मिश्रा, टी. एन. मिश्रा, प्रदीप सिंह ‘बागी’, अंकित श्रीवास्तव, शिव विजय सिंह, नजम अहसन, रतीश त्रिवेदी

कार्यकारिणी सदस्य: अनूप सिंह, पंकज कुमार दीक्षित, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, *जे. पी. शुक्ला,* दीप चंद्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, इतिश्री मिश्रा, आदित्य सिंह बिशन, आदित्य शुक्ला, हुजैफा, रजनीश यादव, विक्रम सिंह, आदेश शुक्ला, अश्वनी सिंह, आशीष वर्मा, दीनदयाल मिश्रा, अतुल शुक्ला, सोनिया सिंह, नासिर खान, आनंद प्रकाश दिवेदी, शिव नरेश।

विशेष आमंत्रित सदस्य:

हसीब सिद्दीकी, रविंद्र कुमार सिंह, प्रेमकांत तिवारी, के०विश्वदेव राव, रजत मिश्रा, देवराज सिंह एवं रतिभान त्रिपाठी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH