NationalTop News

बिहार बंद: पीएम मोदी की मां को गाली पर सियासी बवाल, NDA ने बुलाया 5 घंटे का बंद

दरभंगा में कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी पर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। मामले को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश की सभी माताओं-बहनों का अपमान बताया। इसके विरोध में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने गुरुवार, 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है।

बंद की टाइमिंग और कार्यक्रम

एनडीए ने यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुलाया है। भाजपा कार्यकर्ता सहयोगी दलों—जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ सड़कों पर उतरेंगे। पटना में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से साधना होटल तक विरोध मार्च निकालेंगे। इस प्रदर्शन की कमान बीजेपी महिला मोर्चा के पास होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

क्या खुले रहेंगे?

अस्पताल, क्लीनिक और दवा की दुकानें
एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाएं
किराना व आवश्यक वस्तुएं
पेट्रोल पंप और ट्रेन सेवाएं

क्या रहेगा बंद?

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर
इंटरसिटी बस सेवाएं
सरकारी दफ्तर और निजी व्यवसाय
सड़कों पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा

पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस-राजद नेताओं की टिप्पणी सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की माताओं-बहनों का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस व्यवहार को माफ नहीं करेगी और राजद-कांग्रेस को जवाब देगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH