RegionalTop News

बुरहानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, सात घायल

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले के लालबाग थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में सोमवार को गणेश विसर्जन के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। चंद्रग्रहण के कारण यहां विसर्जन इसी दिन होना तय था। जानकारी के अनुसार, विसर्जन के समय पंडाल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। पाठ समाप्त होते ही कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में सात लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस भी थाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गांव में पहले भी ऐसा विवाद हो चुका है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH