Regional

गोवा के कैलंगुट में नवरात्रि और भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कैलंगुट। गोवा के कैलंगुट में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धालुओं को माँ दुर्गा की आराधना में डुबो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रहा है।

इन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन माँ दुर्गा भक्त मंडल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तगण भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामू नायक की अगुवाई

कलश यात्रा में गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दामू नायक भी शामिल हुए। उन्होंने भक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए नंगे पैर अपने सिर पर श्रीमद् भगवत गीता रखकर यात्रा की। उनकी इस आस्था को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

साध्वी कृष्ण प्रिया जी की कथा

सांध्यकाल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका साध्वी कृष्ण प्रिया जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी और भक्ति रस से भरे प्रवचनों से वातावरण गूंज उठा। कथा सुनने के लिए स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ये दोनों आयोजन भक्तों को न सिर्फ़ धार्मिक वातावरण का अनुभव करा रहे हैं, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भी भर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH