Top NewsUttar Pradesh

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

बरेली। बरेली में आज जुमे की नमाज के हंगामा शुरू हो गया। यहां ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आईएमसी प्रमुख मौलान तौकीर रजा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट था।

दरअसल, जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्ट विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं माने। प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टरों के साथ जुट सकते हैं। कानपुर, लखनऊ और मुंबई में भी मुस्लिम संगठनों ने विरोध की घोषणा की है।बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में लोगों से जुटने और कलेक्ट्रेट तक मार्च करने का आह्वान किया है। हालांकि प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत डीएम और एसएसपी ने एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों, जिनमें महिला जवान भी शामिल हैं, के साथ फ्लैग मार्च निकाला।तौकीर रजा का कहना है कि उन्होंने कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं बुलाया, बल्कि केवल कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया था। उनका आरोप है कि देश में मुस्लिमों की आवाज़ को नजरअंदाज किया जा रहा है।

हिंदू संगठनों का ‘आई लव महादेव’ कैंपेन

विवाद बढ़ने के साथ ही हिंदू संगठनों ने ‘आई लव महादेव’ कैंपेन शुरू कर दिया है। मुंबई, वाराणसी, गुजरात और असम में घरों, खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर ‘आई लव महादेव’ पोस्टर लगाए जा रहे हैं।मुंबई में गरबा पंडालों और नाइट्स में लोगों को ‘आई लव महादेव’ पोस्टर बांटे जा रहे हैं। काशी में साधु-संत भी सड़कों पर उतर आए हैं। शंकराचार्य नरेन्द्रानंद के नेतृत्व में संतों ने पोस्टर अभियान चलाया और आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के जरिए सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है।बीजेपी विधायक नितेश राणे ने चेतावनी दी है कि अगर मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH