SportsTop News

मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया और तीन साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है।

कुल 199 किलोग्राम भार उठाया

चानू ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 199 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन उठाया।पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने के बाद उन पर इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था, लेकिन उन्होंने दमदार अंदाज में वापसी की और रजत पदक अपने नाम किया।

गोल्ड और ब्रॉन्ज पर इनका कब्जा

गोल्ड मेडल कोरिया की री सोंग-गम ने जीता, जिन्होंने कुल 213 किलोग्राम (91 किग्रा + 122 किग्रा) भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में 122 किलोग्राम का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।ब्रॉन्ज मेडल थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन को मिला, जिन्होंने कुल 198 किलोग्राम (88 किग्रा + 110 किग्रा) उठाया।

मीराबाई का तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक

मीराबाई चानू का यह तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल है। 2017 में उन्होंने गोल्ड जीता था।2022 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
अब 2025 में दूसरा सिल्वर जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की लिस्ट और लंबी कर दी।इसके अलावा, वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH