EntertainmentTop News

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कॉमेडियन भारती सिंह, फैंस के लिए साझा की खुशखबरी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस के लिए खुशखबरी साझा की है। उन्होंने एक प्यारे से पोस्ट के जरिए बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हम फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। आशीर्वाद, गणपति बप्पा मोरिया।

जैसे ही भारती ने यह खबर साझा की, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट्स के जरिए कपल को शुभकामनाएं दीं। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने लिखा, “मुबारक हो,” जबकि अदा खान ने रेड हार्ट इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं। ईशा गुप्ता, दर्शन कुमार और कृष्णा मुखर्जी समेत कई सितारों ने भी भारती और हर्ष को बधाई दी।

तस्वीर में भारती और हर्ष पहाड़ों के बीच पोज देते नजर आ रहे हैं। हर्ष, भारती के बेबी बंप को थामे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।भारती और हर्ष के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या बात है! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई हो।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आप दोनों के लिए यह सबसे सुंदर खबर है।भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की यह दूसरी संतान होगी। कपल ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH