EntertainmentTop News

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लोकप्रिय पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत हो गई है। उन्हें 7 सितंबर को हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 दिन तक संघर्ष करने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री और परिवार में गहरा शोक फैल गया है। फैंस भी इस खबर से स्तब्ध हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, राजवीर पिछले 10 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। उनके नर्वस सिस्टम में गंभीर समस्या आ गई थी, जिसमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। कई दिनों तक होश न आने और शरीर में हरकत न रहने के बावजूद चिकित्सक लगातार उनका इलाज कर रहे थे। चार घंटे की निगरानी और लगातार दवाइयों के बावजूद उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी। सभी प्रयासों के बावजूद उनका दिल 35 साल की उम्र में थम गया।

राजवीर का हादसा पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ था। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ओर जा रहे राजवीर की बाइक अचानक दो सांडों से टकराने लगी। संतुलन खोने के कारण उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।राजवीर जवंदा अपने गानों ‘काली केमेरो’, ‘शानदार’ और ‘मुच्छ ते माशूक’ के लिए मशहूर थे। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी थी और उनके निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH