Top NewsUttar Pradesh

आजम खान को फिर से वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान, पूर्व मंत्री के लिए भेजे गए गार्ड और गनर

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

23 महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आने के बाद, आजम खान की सुरक्षा के लिए गार्ड और गनर उनके पास तैनात कर दिए गए हैं। इससे पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, लेकिन कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी, जिसके कारण उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।बाद में सुरक्षा बहाल की गई, लेकिन सीतापुर जेल जाने के बाद इसे फिर से वापस लिया गया था। अब पुनः उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH