NationalTop News

असम के तिनसुकिया में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला, तीन जवान घायल

असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर स्थित आर्मी कैंप पर गुरुवार देर रात ग्रेनेड से हमला हुआ। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देर रात करीब एक घंटे तक इलाके में गोलीबारी और कई ग्रेनेड विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाकर किया गया। घायल जवानों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमले के बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। काकोपाथर क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और सुरक्षा बलों ने हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी है।

अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA)-इंडिपेंडेंट गुट का हाथ हो सकता है। इससे एक दिन पहले अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एनएससीएन (K-YA) गुट के संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक कैंप पर भी हमला किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH