NationalTop News

बहुबली अनंत सिंह पर हत्या का आरोप, मोकामा में चुनावी माहौल गरमाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा से एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्षेत्र के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर हत्या के मामले में नामजद होने से सियासी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान जानसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी और उनके समर्थक दुलारचंद यादव के बीच कहा-सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने दुलारचंद यादव पर हमला कर दिया और उनके पैर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुलारचंद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। चुनाव के बीच हुई इस वारदात ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार में जंगलराज अब है, पहले नहीं था।”

मृतक दुलारचंद यादव के नाती नीरज कुमार ने मीडिया से कहा कि वे अपने प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, तभी अनंत सिंह के समर्थकों ने हमला कर दिया। परिजनों ने इस मामले में अनंत सिंह के साथ उनके दो भतीजों  रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह  के अलावा करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह को नामजद किया है।

वहीं, अनंत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और इस पूरे प्रकरण के पीछे उनके विरोधी कराधरा सूरजभान सिंह और उनके लोग हैं। उन्होंने कहा कि “जनता सब जानती है, सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।”यह घटना न केवल मोकामा बल्कि पूरे बिहार में चुनावी माहौल को गरमा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH