SportsTop News

महामुकाबला आज: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज नवी मुंबई में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया था और अब खिताब से बस एक कदम दूर है।

भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। इससे पहले दो बार टीम इंडिया खिताब से चूक चुकी थी, लेकिन इस बार खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है और उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

फाइनल मुकाबला आज, 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। रविवार होने के कारण स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।मैच का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा, जबकि खेल की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। वहीं, बिफोर-मैच कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के माध्यम से ले सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। यदि आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप यह मैच फ्री में देख सकते हैं।आज यह तय होगा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत के नाम जाती है या दक्षिण अफ्रीका के। देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब नवी मुंबई के मैदान पर टिकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH