RegionalTop News

बाहुबली नेता अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, दुलारचंद मर्डर केस में हुई है गिरफ्तारी

बाहुबली नेता और मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइडेट के उम्मीदवार अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। देर रात उन्हें पुलिस ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना के सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अनंत सिंह को सिविल कोर्ट से बेऊर जेल ले जाया गया है। इससे पहले अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की डीआईयू सेल में मेडिकल जांच हुई। मेडिकल जांच के बाद इन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH