RegionalTop News

ऊना में जन्मदिन पार्टी के दौरान चली गोलियां, एक युवक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट: जीवन कुमार, ऊना

ऊना जिला मुख्यालय में बीती रात गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया। मामला लाल सिंघी क्षेत्र का है, जहां एक निजी होटल के बाहर दो गुटों के बीच हुई बहसबाजी मारपीट में बदली और फिर गोलियां चल गईं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार होटल में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से संतोषगढ़ निवासी आशु पुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि वजह चाहे जो भी हो, ऐसी आपराधिक वारदातों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH