Top NewsUttar Pradesh

फतेहपुर में BLO लेखपाल के सुसाइड से आक्रोश, बलिया में लेखपालों की एकदिवसीय हड़ताल

रिपोर्ट संजय कुमार तिवारी, बलिया (यूपी)

फतेहपुर में SIR को लेकर BLO लेखपाल द्वारा की गई आत्महत्या से पूरे प्रदेश के लेखपालों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बलिया में भी सभी लेखपालों ने एकदिवसीय हड़ताल का ऐलान किया।

शुक्रवार को बलिया मॉडल तहसील के सामने बड़ी संख्या में लेखपाल एकत्र हुए और मृतक लेखपाल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारी लेखपालों का कहना था कि SIR के नाम पर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कार्यस्थल का वातावरण तनावपूर्ण हो गया है।

 

लेखपालों ने आरोप लगाया कि बलिया में भी अधिकारी इसी तरह का दबाव बना रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और अमानवीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिला और अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। लेखपालों की इस हड़ताल से तहसील स्तर पर राजस्व कार्य प्रभावित रहा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH