RegionalTop News

अमृतसर में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा वितरण शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निभाया वादा

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अमृतसर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि का वितरण आरंभ किया। सरकार ने 15 अक्टूबर से पहले मुआवजा देने के अपने वादे को निभाते हुए 13 अक्टूबर से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्यक्रम के दौरान अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों ने अपनी जमीनें और पशुधन अपनी आंखों के सामने नष्ट होते देखा है। सरकार अब उनके जख्मों पर मरहम लगाने आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “खुशी बांटने से बढ़ती है और दुख बांटने से कम होता है। सरकार का प्रयास है कि हर प्रभावित परिवार को राहत मिले।” उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार कई चैरिटेबल संस्थाओं के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद कर रही है।मान ने यह आश्वासन भी दिया कि जिन छात्रों की पढ़ाई या परीक्षा बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है, उन्हें अतिरिक्त समय और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH