Regional

एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर रामधेर मज्जी ने साथियों सहित किया आत्मसमर्पण, एमएमसी क्षेत्र हुआ नक्सल-मुक्त

रायपुर| छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने आज सुबह अपने पूरे ग्रुप के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मज्जी पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह नक्सलियों के भीषण कमांडर हिडमा के समकक्ष माना जाता था।

एमएमसी क्षेत्र अब नक्सल-मुक्त

महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ (MMC) क्षेत्र में रामधेर मज्जी और उसके साथियों के सरेंडर के साथ ही यह इलाका पूरी तरह नक्सल-मुक्त घोषित हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मज्जी का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंतिम बड़े प्रतिरोध का अंत माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली और उनके हथियार

आत्मसम्पर्ण के दौरान वरिष्ठ नक्सल कैडर के कई सदस्य भी पुलिस के सामने पेश हुए। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सूची इस प्रकार है-

  • रामधेर मज्जी – CCM – AK-47

  • चंदू उसेंडी – DVCM – .30 कार्बाइन

  • ललिता – DVCM

  • जानकी – DVCM – इंसास

  • प्रेम – DVCM – AK-47

  • रामसिंह दादा – ACM – .303

  • सुकेश पोट्टम – ACM – AK-47

  • लक्ष्मी – PM – इंसास

  • शीला – PM – इंसास

  • सागर – PM – SLR

  • कविता – PM – .303

  • योगिता – PM

अधिकारियों का कहना है कि इस आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बल अब क्षेत्र में विकास गतिविधियों को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की ऐतिहासिक सफलता बताया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH