Top NewsUttar Pradesh

चलती ट्रेन से उठा लिए गए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, देवरिया में दर्ज मामले में गिरफ्तारी

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तालकटोरा थाने के प्रभारी ने उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुछ महीनों पहले देवरिया में दर्ज किए गए एक मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अमिताभ ठाकुर को हिरासत में लेकर देवरिया ले जा रही है, जहाँ दर्ज एफआईआर में नूतन ठाकुर का नाम भी शामिल है।

पत्नी शहर से बाहर, रात में ट्रेन से उठाए गए

नूतन ठाकुर के मुताबिक, उनके पति मंगलवार रात (9 दिसंबर) किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर में उन्हें ट्रेन से उतारकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन बुधवार सुबह लगभग 10 बजे तालकटोरा पुलिस ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। नूतन खुद भी इस समय शहर से बाहर हैं।

सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे। वे रात में सो रहे थे, तभी शाहजहांपुर स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें ट्रेन से उतारा। जब परिवार ने जानकारी जुटाने की कोशिश की तो शुरुआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में रेलवे कर्मियों ने यह संभावना जताई कि उन्हें सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया हो सकता है।

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कप्तान के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2021 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गृह विभाग की स्क्रीनिंग में उन्हें अनुपयुक्त पाते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH