RegionalTop News

गैंगस्टर धमकी विवाद पर सीएम भगवंत मान का हमला, अकाली दल को ठहराया जिम्मेदार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से गैंगस्टर धमकी को लेकर दिए गए बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए सीधे तौर पर शिरोमणि अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया।

रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के तहत अपने गांव मंगवाल में मतदान करने के बाद सीएम मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को किसी तरह की गैंगस्टर धमकी मिल रही है, तो इसके पीछे अकाली दल का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल ने ही गैंगस्टरों को बढ़ावा दिया और उन्हें टिकट देकर चुनावी राजनीति में उतारा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास और काम के आधार पर जनता से वोट मांग रही है, जबकि विरोधी दल धर्म, जाति और पंथ की राजनीति में उलझे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब के लोग विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सीएम मान ने यह भी कहा कि समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाली पारंपरिक राजनीति को पंजाबियों ने नकार दिया है। ऐसी सोच रखने वाली पार्टियों के लिए अब राज्य में कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए सुधारों का सकारात्मक असर जमीन पर दिख रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH