NationalTop News

भाजपा ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी है, जबकि असम विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH