Uttar Pradesh

हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ पशु तस्कर

हरदोई। यूपी के हरदोई में पुलिस की पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गयी जिसमे पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने उसके पास से 52 हजार की नगदी के साथ चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा व कारतूस और खोखा बरामद किया है।पशु तस्कर शाहजहांपुर का रहने वाला है और उसने पाली पचदेवरा व सवायजपुर में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

हरदोई के थाना सवायजपुर पुलिस टीम से गंगा एक्सप्रेस वे स्थित मुबारकपुर के पास हुई इस मुठभेड़ में जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के इस्लामपुर निवासी आजाद पुत्र जामन गोली लगने से घायल हुआ है।सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 दिसम्बर को रितेशपाल निवासी ग्राम गौरखेडा थाना सवायजपुर द्वारा थाना हरपालपुर पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत कमला हास्पिटल के निकट से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए है पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और एसपी ने चोरी की घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की सघन चेकिंग हेतु लगाया गया था।जनपद में अपराध की रोकथाम व चोरी की घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे स्थित मुबारकपुर निर्माणाधीन सर्विस मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह मोटरसाइकिल को मोडकर भगाने का प्रयास करने लगा और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया।

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें मोटरसाइकिल सवार के बांए पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया जिसकी पहचान शातिर पशु तस्कर आजाद पुत्र जामन निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर के रुप में हुई है जिसको पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार किया गया और चिकित्सालय ले जाया गया।सीओ ने बताया कि आजाद शातिर पशु तस्कर है जो कि दिन के समय पशुओं की रैकी करता था एवं रात्रि के समय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी की घटना करता था इसने जनपद के थाना पाली, पचदेवरा व सवायजपुर में घटित विभिन्न पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।इसके पास से चोरी के पशु बेचकर इकट्ठे किये गए 52 हजार रुपये भी रुपये बरामद किए गए है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH