Entertainment

60 साल के हुए सलमान खान, पनवेल फार्महाउस में सितारों से सजी जन्मदिन पार्टी, धोनी भी आये नजर

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर नवी मुंबई के पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में देर रात एक भव्य पार्टी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म जगत के साथ-साथ खेल जगत की भी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी खास रही।

सलमान खान ने जन्मदिन की शुरुआत मीडिया और पपराजी के साथ केक काटकर की, जिसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। पार्टी में उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान पहले ही पहुंच गए थे। बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल व आयत के साथ नजर आईं। वहीं, अरबाज खान अपने बेटे अरहान, पत्नी शूरा खान और नवजात बेटी सिपारा के साथ शामिल हुए। सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी समारोह का हिस्सा बने।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। आसपास परिवार और मेहमानों की मौजूदगी में ‘हैप्पी बर्थडे’ गाया गया, जिसके बाद भाईजान ने केक काटा। अपनों के बीच मनाया गया यह खास दिन सलमान खान के लिए बेहद यादगार रहा।

इस बीच, सलमान खान के फैंस के लिए भी खास सरप्राइज की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक जन्मदिन के मौके पर जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स दोपहर 2 से 4 बजे के बीच फिल्म से जुड़ा पहला अपडेट साझा कर सकते हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH