RegionalTop News

सीएम भगवंत मान के जालंधर दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार और रविवार को दो दिवसीय दौरे पर जालंधर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

नगर निगम कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छुट्टियों के बावजूद वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। साथ ही अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला सीमा से बाहर न जाने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा कर ली गई है। नगर निगम, पुलिस और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों को पूरे दौरे के दौरान अलर्ट रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH