RegionalTop News

श्री भैणी साहिब में सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व पर सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना स्थित श्री भैणी साहिब में सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में भाग लिया। यह आयोजन सतगुरु उदय सिंह की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कूका आंदोलन और नामधारी समाज द्वारा देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों को नमन किया।

सीएम नायब सिंह सैनी ने सतगुरु राम सिंह जी को स्मरण करते हुए कहा कि कूका आंदोलन और नामधारी समाज की कुर्बानियां देश के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान नामधारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष सतगुरु राम सिंह जी के नाम पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक विशेष चेयर स्थापित करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि लिखित प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इस मांग को पूरा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार ने कोई ठोस कार्य नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से नई-नई योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल, साहनेवाल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार, निशु शर्मा (समराला), हीरा सिंह अमरगढ़, मनमीत सिंह चावला, पिंकू शर्मा (काउंसलर), रशपाल सिंह साहनेवाल, संदीप ठाकुर और विनय कुमार (मंडल अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH